Top Story

...तो अगले महीने से प्राइवेट अस्पतालों में 700 रुपये में लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन?

नई दिल्ली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि राज्य सरकारों को यह 400 रुपये की मिलेगी जबकि निजी अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपये चुकाने होंगे। अभी सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त में लग रही है जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपये है। .यानी अगले महीने से प्राइवेट अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के लिए आपको 700 रुपये (वैक्सीन की कीमत और चार्ज) चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त मिल सकती है क्योंकि अधिकतर राज्य सरकारों ने इसे मुफ्त लगाने का ऐलान किया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एसआईआई के सीईओ अडार पूनावाला ने एक बयान में के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के लिए इस वैक्सीन की कीमत 400 रुपये होगी जबकि निजी अस्पतालों को यह 600 रुपये में मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाकर इसकी कमी दूर की जाएगी। आने वाले दिनों में 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को वैक्सीनेशन प्रोग्राम को दी जाएगी जबकि बाकी वैक्सीन राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को मिलेगी। विदेशी वैक्सीनों के मुकाबले सस्ती पूनावाला ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के बाद वैक्सीन की कीमत तय की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में वैक्सीनों की कीमत के मुकाबले भारत में वैक्सीन की कीमत काफी कम है। अमेरिकी वैक्सीनों की कीमत 1500 रुपये से अधिक है जबकि रूसी और चीनी वैक्सीनों की कीमत 750 रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि अभी हर कंपनी को वैक्सीन की आपूर्ति करना संभव नहीं है और उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए वैक्सीन लेनी चाहिए। 4-5 महीने बाद वैक्सीन रीटेल और ओपन मार्केट में उपलब्ध होगी।


from https://ift.tt/3gtvDAW https://ift.tt/2EvLuLS