Top Story

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलायों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

नवी मुंबई: संस्था 'वी डिस्ट्रिक ३२३ ए २' की डिस्ट्रिक प्रेजिडेंट वी माला शेट्टी द्वारा 'एसोसिएशन वी क्लब्स इन इंडिया' के व लेडिस विंग ऑफ़ नवी मुंबई कन्नड़ संघ द्वारा 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर ८ मार्च २०१९ को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जोकि सफलतापूर्वक सफल हुआ। जहाँ पर मार्शल आर्ट विशेषज्ञ चीता यज्ञेश शेट्टी ने महिलायों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। बाद में उन्हें संस्था के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। Women Safety Training Mumbai Cheeta Yagnesh


इस अवसर पर, मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, अभिनेता और निर्देशक यज्ञेश शेट्टी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना घटने पर मानसिक रूप से तैयार होने की सलाह और ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर यज्ञेश शेट्टी ने कहा," महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए इस कार्यक्रम को आयोजन के लिए मैं माला शेट्टी को धन्यवाद देता हूँ। नारी शक्ति का प्रतीक है।'स्टैंड स्ट्रॉन्ग' यही संदेश है मैं इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी लड़कियों और महिलाओं को देता हूँ। "


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और यज्ञेश शेट्टी से आत्मरक्षा के टिप्स लिए। इसमें शामिल होने वालों में नवी मुंबई कन्नड़ संघ के अध्यक्ष-अध्यक्ष सुनीता लक्खीमार, सचिव ज्योति प्रसाद, कोषाध्यक्ष संध्या मोहन और अन्य शामिल थे।