Top Story

गरीब के लिए हुई आफत की बारिश

Publish Date: | Fri, 31 Jul 2020 04:12 AM (IST)

फोटो 5

बारिश से मकान धराशाई हुआ

परासिया। शहर में हुई बारिश गरीब के लिए मुसीबत का सबब बन गई। बारिश से भमोड़ी में जानी बाई का मकान गिर गया। भमोड़ी बस स्टैंड के पास विधवा 60 वर्षीय जॉनी बाई अपनी बेटी के साथ रहती है। वह फेरी लगाकर कप प्लेट शीशे का सामान बेचती है। अचानक मकान गिरने के कारण उसमें रखे खाद्यान्ना और गृहस्थी के सामान को नुकसान पहुंचा है। मकान गिरने से उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। जानी बोई ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

तहसीलदार ने आफरीन का सम्मान किया

फोटो 7

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुआ सम्मान

परासिया। फ्लावर वेल स्कूल चांदामेटा के प्रशासक तहसीलदार वीर सिंह धुर्वे ने आफरीन फातिमा का सम्मान किया। आफरीन कक्षा बारहवीं की छात्रा है। बोर्ड परीक्षा परिणाम में आफरीन ने प्रदेश के टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। आफरीन की इस उपलब्धि से शाला परिवार में हर्ष है। जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में हुए कार्यक्रम में स्कूल के प्रशासक तहसीलदार वीर सिंह धुर्वे ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एस. के. गांगुली एवं स्टाफ उपस्थित था।

अमिताभ बच्चन को भेजे गेट वेल सून के पोस्ट कार्ड

फोटो 6

बड़कुही के निनाद जाधव ने भेजा पोस्ट कार्ड

परासिया। कोरोना की बीमारी से लड़ रहे महानायक अमिताभ बच्चन के कुशल होने की कामना सब तरफ की जा रही है। बड़कुही के निनाद जाधव ने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए 128 गेट वेल सून कार्ड पोस्ट किए। इस तरह के पोस्ट कार्ड भेजकर उन्होंने नया रिकार्ड बनाया। निनाद जाधव बड़कुही में रहते हैं। पेशे से वे शिक्षक हैं। हर साल जुलाई में अपनी बेटी अक्षरा के जन्मदिन के दिन वे कोई नया काम करते हैं। अक्षरा अन्वेषा, अनय आदित्य, वर्षा व निनाद ने 128 गेट वेल सून पोस्ट कार्ड अमिताभ बच्चन को प्रेषित किए। निनाद द्वारा कोविड 19 पर किए गए 128 सर्टिफिकेट का भी उल्लेख किया गया है। अक्षरा के नाम पर बनाए गाए एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड्‌स की जानकारी भी दी गई। कीर्तिमान को सत्यजीत, अभिजीत ढोले, तनय जाधव, आलोक रामप्रसाद धुरिया, अमित जैन व मोहन अय्यर को समर्पित किया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source