Top Story

क्या नसबंदी की वजह से इरेक्शन की समस्या आती है?

प्रतीकात्मक तस्वीरप्रतीकात्मक तस्वीर

डॉ. प्रकाश कोठारी

सवाल: 44 साल का हूं। पिछले 2-3 महीनों से इरेक्शन की समस्या हो रही है। 20 बरस पहले मैंने नसबंदी करवाई थी। कहीं उसकी वजह से यह परेशानी तो नहीं हो रही? हफ्ते में एक बार भी Sex करना मुश्किल होता है, बीवी को खुश नहीं रख पा रहा हूं, क्या करूं?
जवाब: ऐसा हरगिज नहीं है। नसबंदी और आपकी परेशानी में कोई संबंध नहीं है। सच तो यह है कि टेस्टीज में दो तरह के सेल्स होते हैं। एक से ‘टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन’ बनता है जो सीधे खून में जाता है। इस हॉर्मोन के कम या ज्यादा होने से हमारी कामेच्छा और कामशक्ति पर असर पड़ता है। दूसरे तरह के सेल्स से स्पर्म बनते हैं जो नस के जरिए बाहर आते हैं। सच तो यह है कि नसबंदी करने से स्पर्म तो बाहर नहीं आते, लेकिन बाकी सीमन बिना स्पर्म के बाहर आता है। सीमन में स्पर्म की मात्रा एक फीसदी से भी कम होती है। ऐसे में स्वाभविक है कि जोश-ए-जुनून और कामशक्ति पर नसबंदी से कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ सकता।

NBT

सीमन में स्पर्म की मात्रा एक फीसदी से भी कम होती है।

हकीकत यह भी है कि कुछ लोग सहवास के दौरान जब एक बार फेल हो जाते हैं तो यह बात उनके मन में घर कर जाती है। वह बार-बार सोचने लगते हैं कि मैं एक बार फेल हो गया, फिर से फेल हो जाऊंगा। इस वजह से भी उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और वह दूसरी बार भी फेल हो जाते हैं।

NBT

कामशक्ति पर नसबंदी से कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ सकता।

वहीं, अगर कोई डायबीटिक हो या तंबाकू का सेवन करता हो तो भी उसके प्राइवेट पार्ट की रक्त नलिकाओं के बहाव में रुकावट आ सकती है जिसकी वजह से व्यक्ति को इच्छा तो होती है, लेकिन इरेक्शन में कमी हो सकती है।

NBT

इरेक्शन में कमी की वजह डायबिटीज भी है।

उपाय: इन दोनों अवस्थाओं में Vardenafil या Tadalafil (यह दवा का जेनरिक नाम है। बाजार में यह दूसरे ट्रेड नामों से उलपब्ध होगी।) की 20mg की एक गोली सेक्स के 1 घंटा पहले लेने से यह समस्या दूर हो जाएगी। यह गोली ख्वाहिश नहीं बढ़ाती, लेकिन आए हुए तनाव में काफी इजाफा करती है। इसलिए सेक्स के पहले थोड़ा फोरप्ले जरूरी है। इसका असर 1 घंटे के बाद शुरू होता है और 12 घंटे तक बरकरार रहता है। यह गोली 24 घंटे में एक बार ली जा सकती है।

NBT

तंबाकू का सेवन करने से प्राइवेट पार्ट के इरेक्शन में दिक्कत आती है।

नोट: कोई भी दवा अपने डॉक्टर की सलाह से ही लें।

NBT

डॉक्टर प्रकाश कोठारी, सीनियर सेक्सोलॉजिस्ट


आपका भी कोई सवाल है? हमें हिंदी या अंग्रेजी में सवाल भेजें drprakashkothari1@gmail.com पर।