Top Story

दोस्त की गर्लफ्रेंड पर आ जाए दिल, तो क्या करें?

फोटो साभार: istock from Getty imagesफोटो साभार: istock from Getty images

अट्रैक्शन ऐसी चीज है, जिस पर काबू करना मुश्किल होता है। व्यक्ति को कोई शख्स एक नजर में अट्रैक्टिव लग जाता है, तो कभी किसी के साथ लंबे समय तक रहने पर उसकी खासियत देख उस पर दिल आने लगता है। वैसे तो इस चीज में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर यह अट्रैक्शन दोस्त की गर्लफ्रेंड के लिए हो, तो मुश्किल हो सकती है। अगर कोई लड़का इन दिनों इस स्थिति से गुजर रहा है, तो उसे नीचे लिखी बातें जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

खुद को याद दिलाएं कि ये गलत है

जी हां, सबसे पहले तो खुद को यही याद दिलाएं कि आपका यह अट्रैक्शन सही नहीं है। इस अप्रोच से आपको अपनी फीलिंग्स को दूसरी स्टेज यानी ‘लाइक’ तक पहुंचने में रोकने में मदद मिलेगी। यह आपको काफी हद तक अपने इमोशन्स को कंट्रोल करने में मदद करेगा और आप दोस्त की गर्लफ्रेंड के प्रति भावनाओं को लेकर सीमा लांघने की कोशिश नहीं करेंगे।

19 साल की लड़की को भगा ले गया पड़ोसी नाना, जानें क्यों होते हैं ‘चीनी कम’ जैसे मामले

दूरी बनाने की कोशिश
फ्रेंड की गर्लफ्रेंड हो, तो उससे भी फ्रेंडली टर्म्स बन ही जाते हैं, लेकिन जब यह अट्रैक्शन में तब्दील होने लगे, तो बेहतर है कि दूरी बनाना शुरू कर दें। इस कपल के साथ कम हैंगआउट करें, जिससे आपको अपने आकर्षण को बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया पर अगर वह लड़की आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल है, तो उसकी पोस्ट हाइड कर दें, या फिर खुद पर कंट्रोल करते हुए बार-बार उसकी प्रोफाइल और पोस्ट को चेक करने व कॉमेंट करने से बचें।

NBT

दोस्ती से बढ़कर नहीं अट्रैक्शन
यह न भूलें कि आपकी दोस्ती इस अट्रैक्शन से बढ़कर है। अगर आप अपने आकर्षण को नियंत्रित नहीं करेंगे और दोस्त की गर्लफ्रेंड के प्रति झुकाव व फीलिंग्स बढ़ाते रहेंगे, तो फ्रेंडशिप टूटने से कोई नहीं बचा सकता।

NBT

अगर आपको लड़की की ओर से अपने लिए जरा सी भी पॉजिटिव हिंट मिलती हो, तो भी खुद को इस रिश्ते के फेर में पड़ने से बचाएं। खुद को याद दिलाएं कि अगर आप अपने इमोशन्स को फॉलो करने का फैसला लेते हैं, तो यह दोस्त को धोखा देना और दोस्ती को हमेशा के लिए खो देना होगा।