Top Story

जिले में त्यौहारों के दौरान विशेष अभियान चलाकर मिठाई व खाद्य पदार्थो की जांच की जायेगी

छिन्दवाड़ा:  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिले में त्यौहारों के दौरान विशेष अभियान चलाकर मिठाई व खाद्य पदार्थो की दुकानों की जांच की जायेगी तथा मिठाईयों में मिलावट पाये जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरूध्द सख्त कार्यवाही की जायेगी । जिले की सीमाओं पर भी सख्ती से जांच अभियान चलाया जायेगा ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थ सीमा पर ही रोका जा सके । साथ ही सड़े-गड़े फल और सब्जियों के विनष्टीकरण की कार्यवाही भी की जायेगी । उन्होंने  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये है कि त्यौहारों के दौरान विशेष अभियान चलाकर मिठाई व खाद्य पदार्थो की दुकानों का निरीक्षण करें और मिठाईयों के अधिक से अधिक सैम्पल जांच के लिये भेजें ताकि जिन दुकानदारों की मिठाईयों में मिलावट पाई जाये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके । उन्होंने मिठाई निर्माण स्थलों की भी सघन जांच करने के निर्देश दिये ताकि मिलावटी मिठाईयां बाजार में बिक्री के लिये न आ सके । उन्होंने सड़े-गड़े फल और सब्जियों की बिक्री पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं ।