Top Story

अंबाड़ा में खदान के समीप गड्ढे में दो युवक डूबे

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:12 AM (IST)

शनिवार शाम खेत जाने के लिए निकले थे दोनों

– ग्रामीणों ने रविवार सुबह पानी पर उतराते देखे शव

छिंदवाड़ा। कोयलांचल के अंबाड़ा चौकी अंतर्गत ग्राम जमकुंडा निवासी दो युवकों के शव ग्राम के समीप गड्ढे में मिले हैं। दोनों युवक शनिवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन जब दोनों सुबह तक घर नहीं आए तो परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। दोनों युवकों के शव खेत जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढे में मिले हैं। सूचना पर अंबाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। अंबाड़ा चौकी प्रभारी तरुण मरकाम ने बताया कि जमकुंडा निवासी सतंराम युवनाती (35) तथा सावन युवनाती (25) शनिवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के शव खेत जाने वाले मार्ग पर बने गड्ढे में मिले है। इसमें बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों व परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने शराब पी थी, जिसके कारण वह रास्ते में गड्ढे में जा गिरे। दोनों के शव निकाले गए तथा पीएम कराया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।

कोयला खदान में दबने की अफवाहः

बताया जा रहा है पुलिस दोनों युवकों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत होना बता रही है, लेकिन ग्रामीणों में इस बात की अफवाह है कि दोनों युवक कोयले की अवैध खदान में कोयले निकालने के दौरान दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी तरुण मरकाम ने कोयला खदान में दबने से मौत को अफवाह बताया है।

पातालकोट मार्ग पर पहाड़ी खिसकी

फोटो 8

प्रशासन जुटा राहत कार्य में।

छिंदवाड़ा। लगातार बारिश के कारण सड़क बंद होने की शिकायतें जिले के कई क्षेत्रों से आई है। शनिवार को तामिया में पातालकोट मार्ग पर सड़क किनारे पहाड़ी खिसलने से मार्ग अवरुद्ध्‌ हो गया था। बारिश के कारण सड़क भी बह गई है। इस घटना के बाद पातालकोट के रातेड़, चिमटीपुर तथा कारेआम गांव से संपर्क टूट गया। इन गांवों में तकरीबन 200 परिवार रहते है। रविवार को प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क मरम्मत के साथ ही पहाड़ी का मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। पीआईयू दो के जीएम समेत तामिया के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अपने सामने कार्य करवाने में जुट गए। जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो सोमवार की शाम तक मार्ग का सुधार कर दिया जाएगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source