नदी के किनारे 333 घन मीटर रेत जब्त
Publish Date: | Fri, 11 Sep 2020 10:00 AM (IST)
बिंद्रई ढाना में भैसई नदी के किनारे की कार्रवाई
फोटो 10
खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
छिंदवाड़ा। लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद गुुरूवार को खनिज विभाग की टीम ने जुन्नाारदेव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिंद्रई ढाना गांव में भैसई नदी के किनारे 333 घन मीटर रेत जब्त की। टीम ने हिरदागढ़, नवेगांव बिंद्रई, में कन्हान और भैसाई नदी के घाट पर जांच की। जांच दल में खनिज विभाग की ओर से विवेकानंद यादव खनिजज निरीक्षक और खनिज अमल व पुलिस की टीम में टी. आई. नवेगांव एम.एस. धुर्वे ने जांच की। ग्राम बिंद्रई बड़ा ढाना में भैसई नदी के किनारे 111 ट्राली रेत जब्त (333 घन मीटर) कर, आगे की कार्रवाई तक ग्राम पंचायत सचिव की सुपुर्दगी में जब्त रेत दी। जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवार ने बताया कि मध्य प्रदेश रेत नियम 2019 के अधीन प्रतिवेदन तैतैयार कर कार्यवाही प्रस्ताव कलेक्टर की ओर प्रेषित किए जाएंगे।
प्राथमिक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी
छिंदवाड़ा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एनएस बरकडे द्वारा प्राथमिक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम नाचनाटोला की शासकीय प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक सोमचरण ग्यारसिया के संबंध में जांचकर्ता अधिकारी द्वारा सी.एम. हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायत के जांच प्रतिवेदन में शिकायत सत्य प्रतिवेदित किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्री ग्यारसिया का यह कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने या समाधानकारक जवाब नहीं होने पर संबंधित के विरूध्द नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिले में अभी तक 1164.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छिंदवाड़ा। जिले में अभी तक 1164.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1055.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गुरुवार को 3.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि तहसील छिंदवाड़ा में 14.4, तामिया में 7, पांढुर्णा में 9, जुन्नाारदेव में 1.8 और चांद में 18.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक छिंदवाड़ा में 1058.5, मोहखेड़ में 1174.4, तामिया में 1092, अमरवाड़ा में 1297.4, चौरई में 1530.4, हर्रई में 1077.6, सौंसर में 1021.4, पांढुर्णा में 960.2, बिछुआ में 1115.2, परासिया में 1245.6, जुन्नाारदेव में 1389.2, चांद में 938 और उमरेठ में 1240.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
प्लाट बेचने के बाद वापस हड़पने की साजिश
फरियादी ने एसपी से की शिकायत
छिंदवाड़ा। प्लाट की रजिस्ट्री कर वापस प्लाट हड़पने की साजिश को लेकर फरियादी कविता वर्मा ने एसपी से शिकायत की है। फरियादी के मुताबिक उन्होंने शिखांत पाटिलकर से नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 सर्रा में स्थित भूमि खसरा नंबर 86 / 99 में कुल 3016 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट सात लाख 51 हजार रुपये में 17 जनवरी 2018 को खरीदा था। जिसके बाद अब इस प्लाट को हड़पने की साजिश की जा रही है। पति अजय वर्मा को लगातार धमकी दी जा रही है कि यदि प्लाट नहीं दिया तो बदनाम किया जाएगा और जातिगत केस दर्ज करवा दिया जाएगा। जिससे परिवार तनावग्रस्त और परेशान है। अनावेदन सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी कर रहा है। प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसके कारण अजय वर्मा की छवि भी खराब की जा रही है। लिहाजा इस बारे में एसपी कार्यालय मे शिकायत की गई है, जिसके बाद इस मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रतियोगिता के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
छिंदवाड़ा। भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश के साथ ही जिले में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के मार्गनिर्देशन में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिले के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी आशीष पांडे ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता की शर्ते जारी की गई हैं जिसे पूरा करके खिलाडी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला सम्पन्ना
छिंदवाड़ा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष बीएस भदौरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के निर्देशन एवं एके गोयल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा एवं अंतर्गत तहसील अमरवाड़ा, चौरई, जुन्नाारदेव, पांढुर्णा, परासिया एवं सौंसर में निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑनलाइन शिक्षा के दौर में शिक्षक की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता का देश पर प्रभाव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। जिसमें जिला एवं तहसील के विभिन्ना विद्यालययों के छात्र,छात्राओं ने प्रतिभागिता की इस प्रकार पूरे जिले से निबंध प्रतियोगिता में 253 एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 191 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे