Top Story

11 हजार से कम के Redmi 9 power, POCO M2, Micromax IN Note 1 में बेस्ट डिप्स्ले

नई दिल्ली।भारत में अब मोबाइल यूजर अब फीचर्स के साथ ही डिस्प्ले क्वॉलिटी पर भी जोर देने लगे हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके फोन में बड़ा डिस्प्ले हो और उसकी पिक्चर क्वॉलिटी शानदार हो। ऐसे में वह सबसे अच्छे फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (FHD+ Display) वाले फोन पर ध्यान देने लगे हैं और फोन खरीदते वक्त डिस्प्ले साइज, टाइप, रिजॉल्यूशन और प्रोटेक्शन जैसी बातों का खयाल रखते हैं। आइए, आज हम आपको 11,000 रुपये कम के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में 3 सबसे अच्छे फोन के बारे में बताते हैं, जो डिस्प्ले और पिक्चर क्वॉलिटी के लिहाज से आपको काफी पसंद आएंगे। ये भी पढ़ें- Redmi 9 power का डिस्प्ले धांसूशाओमी के पॉप्युलर ब्रैंड रेडमी ने भारत में धांसू फीचर्स से लैस मोबाइल Redmi 9 power लॉन्च किया है, जिसका डिस्प्ले जबरदस्त है। भारत में रेडमी 9 पावर के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.53 इंच का IPS LCD डिस्प्ले लगा है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। रेडमी का दावा है कि रेडमी 9 पावर की पिक्चर क्वॉलिटी काफी शानदार है और इसमें हाई रिजॉल्यूशन वाला विडियो देख सकते हैं। साथ ही ऐप के इस्तेमाल में भी आपको फुल एचडी का एहसास होगा। ये भी पढ़ें- POCO M2 के डिस्प्ले की खासियतशाओमी के ब्रैंड पोको ने बीते महीने भारत में धांसू फोन POCO M2 लॉन्च किया था, जिसके 6GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत फिलहाल 10,990 रुपये है। इस फोन में 6.53 इंच का IPS LCD डिस्प्ले लगा है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 395 पीपीआई है। पोको का दावा है कि इस फोन की पिक्चर और विडियो क्वॉलिटी बेहद जबरदस्त है और यूजर को अनोखा एक्सपीरियंस मिलेगा। ये भी पढ़ें- Micromax In note 1देसी कंपनी माइक्रोमैक्स ने बीते महीने भारत में एक धांसू स्मार्टफोन Micromax In note 1 लॉन्च किया है। Micromax In सीरीज के इस धांसू फोन के 4GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये है। इस फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले लगा है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 395 पीपीआई है। माइक्रोमैक्स को दोबारा स्मार्टफोन मार्केट में स्थापित करने के लिए कंपनी ने इस फोन की पिक्चर और विडियो क्वॉलिटी शानदार रखी है और यह फोन आपको पसंद आएगा। ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें-


from https://ift.tt/3mv5u46 https://ift.tt/3kS2UVw