Moto G10 Power और Moto G30 आज होंगे लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर
नई दिल्ली मोटोरोला आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G10 Power और Moto G30 को लॉन्च करने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी आज दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। फ्लिपकार्ट पर दोनों डिवाइस की माइक्रोसाइट लाइव है। मोटो G30 को कंपनी ने कुछ दिन पहले यूरोप में लॉन्च किया था। ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में लगभग सारी जानकारी बाहर आ चुकी है। वहीं, मोटो G10 पावर को कंपनी कुछ दिन पहले लॉन्च हुए मोटो G10 का अपग्रेडेड वर्जन बता रही है। मोटो G10 पावर में मिलने वाले फीचर मोटो G10 पावर कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन होगा। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी। फटॉग्रफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन की खास बात है कि यह इंटीग्रेटेड ThinkShield के साथ आएगा जो इसे अडवांस सिक्यॉरिटी ऑफर करेगा। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। मोटो G30 के फीचर और स्पेसिफिकेशन मोटो G30 में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।
from https://ift.tt/3sU0ABk https://ift.tt/3kS2UVw