Top Story

ये जीत खास हैः कोरोना को हरा कर घर लौटीं 97 साल की दादी

इंदौर भयावह होते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अधिकतर खबरें दिल में टीस दे जाती हैं। अस्पतालों में बेसुध पड़े मरीज, श्मशानों में जलती लाशें, ऑक्सीजन की कमी- अधिकांश खबरें लोगों की मजबूरी और बेचारगी की हालत ही बयां करती हैं। इन सबके बीच जीत और जज्बे की छोटी-मोटी खबरें भी दिल को सुकून देती हैं। खासकर तब जबकि मामला 97 साल की बुजुर्ग महिला की का हो। इंदौर में 97 साल की कोरोना को बुधवार को हरा कर घर लौटीं। खास बात यह है कि उस दिन रामनवमी थी और उनका जन्मदिन भी था। शांतिबाई का जन्म साल 1925 में रामनवमी के दिन ही हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण उज्जैन की रहने वाली शांतिबाई के लंग्स में 80 प्रतिशत तक इंफेक्शन हो गया था। उन्हें 8 अप्रैल को इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। अपनी इच्छा शक्ति और जिजीविषा के बूते उन्होंने कोरोना पर जीत हासिल कर ली। बुजुर्ग महिला के परिवार के लोगों ने बताया कि 4 अप्रैल को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। सिटी स्कैन में फेफड़ों में 80 प्रतिशत तक संक्रमण का पता चला। इसके बाद उन्हें इंदौर ले जाया गया था।


from https://ift.tt/3sOrudb https://ift.tt/2EvLuLS