Top Story

वर्चुअल हियरिंग के दौरान तरबूज खा रहे थे वकील, जस्टिस बोले- 'इंजॉय करो'

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट एक मामले में वर्चुअल सुनवाई कर रही थी। जस्टिस बीएस वालिया की बेंच में चल रहे केस की सुनवाई में कई वकील भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान पाया गया कि एक वकील तरबूज खा रहे हैं। सबने इसे नोटिस किया। एक वकील उन्हें देखकर मुस्कुराया और जस्टिस ने भी वकील का यह व्यवहार नोटिस किया और उनसे कहा, 'अपना तरबूज इंजॉय करें।' इस घटना का एक वीडियो क्लिप वकीलों के वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल हो गया। गुरुवार को वकीलों के बीच यह क्लिप जमकर शेयर की गई। न्यायमूर्ति बी एस वालिया की एकल पीठ के सामने गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह घटना हुई। जब सुनवाई चल रही थी, एक वकील ने कैमरे के सामने ही तरबूज खाना शुरू कर दिया। तरबूज खाने में व्यस्त दिखे वकील इस बीच, न्यायमूर्ति वालिया ने नोटिस किया कि वकील तरबूज खाने में इतना व्यवस्त था कि वह बहस में ध्यान नहीं दे रहा था। जस्टिस ने वकील से मजाक में कहा, 'श्री ... (वकील का नाम) अपने तरबूज को इंजॉय करें।' हो रही सिर्फ ऑनलाइन सुनवाई पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट पिछले एक साल से मामलों की ऑनलाइन सुनवाई कर रहा है हालांकि हाई कोर्ट ने वकीलों की मांग पर कुछ मामलों की सुनवाई अदालत में शुरू की थी लेकिन बाद में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया। ऐसे सुनवाई के हैं आदेश ऑनलाइन मामले की सुनवाई के लिए, वकीलों से अप्रूव्ड सॉफ्टवेयर के माध्यम से जुड़ने को कहा गया है। साथ ही, उन्हें यह भी कहा गया है कि वकील यह सुनिश्चित करें कि जहां पर वह ऑनलाइन हियरिंग कर रहे हैं वह कमरा एकांत में हो और वहां कोई डिस्टर्बेंस न हो। वकीलों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि वर्चुअल न्यायिक कार्यवाही उसी शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जानी चाहिए, जैसा कि अदालत में न्यायिक कार्यवाही के दौरान होता है।


from https://ift.tt/3nfK6C4 https://ift.tt/2EvLuLS