Top Story

दिल्ली कपल केस में आया ट्विस्ट, गिरफ्तारी पर पति बोला - वाइफ ने मुझे उकसाया था...

नई दिल्ली दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को पुलिस से उलझते, बदसलूकी और गालीगलौज करते एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब गिरफ्तारी के बाद महिला के पति पंकज दत्ता सारा दोष अपनी पत्नी को दे रहे हैं। मसलन वह मास्क नहीं लगाने दीं, कार में दोनों के बीच मास्क को लेकर झगड़ा भी हुआ था। उनके साथ जब नहीं होता हूं तो हमेशा मास्क लगाता हूं, वह मुझे गुस्सा दिला रही थीं। गिरफ्तार हुए तो बोले- सारी गलती तो वाइफ की थी! दत्ता का कहना है कि उन्होंने तो खुद अपनी पत्नी को कार में मास्क पहनने को कहा था लेकिन वह नहीं मानी और मुझे भी पहनने से रोक दी। दरियागंज पुलिस स्टेशन के बाहर जब एक चैनल के रिपोर्टर ने पंकज से पूछा कि वह पुलिस से बदतमीजी क्यों कर रहे थे तब उनका कहना था कि वाइफ की वजह से थोड़ी दिक्कत हो गई थी। वह गुस्सा दिला रही थी। पुलिसवालों के लिए अपशब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि वह नहीं बल्कि वाइफ ने कहा था। पंकज दत्ता तो यह तक दावा कर रहे हैं कि वह कार में वाइफ को मास्क पहनने के लिए बोले थे लेकिन वह नहीं मानीं। इतना ही नहीं, वह उन्हें भी मास्क नहीं लगाने दीं। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। और तो और, पतिदेव महोदय यह भी कह रहे थे कि जब वह वाइफ के साथ नहीं होते हैं तो हमेशा मास्क लगाते हैं बस उनके साथ होने पर दिक्कत हो जाती है। वीडियो में गालीगलौज कर रही महिला का नाम आभा यादव है। गिरफ्तारी के बाद अब उनका कहना है कि मास्क लगाने से उन्हें घुटना होती है और सांस नहीं लेने में दिक्कत होती है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहना जाना चाहिए। वीडियो में यूपीएससी क्लियर करने का दावा करने वाली आभा यादव अब कह रही हैं कि उन्हें लगा कि कार में सिर्फ हम पति-पत्नी थे, इसलिए मास्क जरूरी नहीं था। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही अपने आदेश में साफ किया है कि भले ही आप कार में अकेले हों, तब भी मास्क पहनना जरूरी है। 'पब्लिक सीधी पड़ी तो पीएम, सीएम चने बेचने लगेंगे...', कपल ने काटा था बवाल दरअसल, दरियागंज में दिल्ली गेट के पास पुलिस ने रविवार को कपल को रोका था। दोनों अपनी कार में थे लेकिन मास्क नहीं लगाए हुए थे। उनके पास वीकेंड कर्फ्यू का पास भी नहीं था। पुलिस ने जब चालान काटने की बात कही तो महिला हत्थे से उखड़ गई। पुलिसवालों की औकात देखने लगी। कहने लगी कि अगर वह और पब्लिक सीधी पड़ी तो पीएम, सीएम चने बेचने लगेंगे। यूपीएससी क्लियर कर चुकी हूं। हाई कोर्ट का भी आदेश, कार में अकेले हैं तब भी मास्क जरूरी पुलिसवालों को तुमतड़ाक करते हुए एक जगह वह यह भी कहती है कि कार उनकी है, वह अपने पति को चाहे तो यहीं पर किस कर सकती हैं, क्या लोगे तुम लोग? बहस के दौरान एक पुलिसकर्मी कपल से यह भी कहता है कि मास्क को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के बारे में तो सुने ही होंगे। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया आदेश में साफ किया है कि कार में अगर कोई अकले भी सफर कर रहा है तो भी उसे मास्क लगाना जरूरी होगा।


from https://ift.tt/3stx5FF https://ift.tt/2EvLuLS