Top Story

सागर में नदी का जलस्तर बढ़ा तो फंस गए मजदूर, जान बचाने के लिए रस्सी पर चले

सागर मध्य प्रदेश के सागर में अचानक बढ़ने लगा जिसकी वजह से एक निर्माणाधीन पुल के पास कुछ मजदूर पानी में फंस गए। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए उन्हें रस्सी पर चलकर जाना पड़ा। इससे पहले नदी में 4 बच्चे भी फंस गए थे जिनको कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया था। सागर के एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा के मुताबिक, 'नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद चार बच्चे नदी के दूसरी ओर फंसे हुए थे। कुछ मजदूर भी एक निर्माणाधीन पुल पर फंस गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया है।' जब सुनार नदी में फंस गए थे 4 बच्चे इससे पहले सुनार नदी का जल स्तर एकाएक बढ़ने से नदी में उफान पर आ गई। गढ़ाकोटा के रंगुवा गांव के पास नदी की तेज धार के बीच 4 बच्चे फंस गए थे, जिनमें दो की उम्र 5 से 6 साल के करीब थी। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग बच्चों को सुरक्षित किनारे पर लाने के कार्य में जुट गए। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा और बच्चे इससे पहले की कुछ समझ पाते उन्हें लहरों ने घेर लिया। नदी का बहाव इतना तेज हुआ कि नाव में आए एक गोताखोर बच्चों तक पहुंच नहीं सका। एक गोताखोर बच्चों के पास बना रहा, जिसके बाद राहत कार्य जारी रहा।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2RI0sI3
via IFTTT