रेस्क्यू के दौरान 'मौत के कुआं' में गिरे थे होमगार्ड के तीन लोग, 24 घंटे के अंदर ही काम पर लौटे एक इंस्पेक्टर
विदिशा गंजबासौदा हादसे में अभी तक चार लोगों के शव मिले हैं। गुरुवार की रात 10 बजे से वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू के दौरान होमगार्ड के तीन लोग कुएं के अंदर पानी में गिर गए थे। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया था। हालांकि जवानों को तुरंत पानी में से निकाल लिया गया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया था। जवानों को नीचे गिरने के बाद मामूली चोट आई थी। 24 घंटे के अंदर ही एक होमगार्ड इंस्पेक्टर ( ) फिट होकर फिर से काम पर लौट आए हैं। अब गंजबासौदा में फिर से लोगों की जिंदगी बचाने में जुट गए हैं। हादसे की चपेट में आए होमगार्ड इंस्पेक्टर शशिधर पिल्लई ने कहा कि हमलोग कुएं से पानी निकालने के लिए पंप डाले हुए थे। इस दौरान कहा गयाक कि फंसे लोगों को निकालने के लिए कुएं की दीवार तोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलोग कुएं से पंप निकालने लगे। इस दौरान पोकलेन वाले को किसी ने गलत जानकारी दे दी कि हमलोग वहां से हट गए हैं। पोकलेन मशीन ने दीवार पर प्रहार किया तो वहां की जमीन धंस गई और हम तीन लो पानी में गिर गए। पिल्लई ने कहा कि हमें फिर सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ने कहा कि हमलोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। कर्तव्य का सम्मान करते हैं। गौरतलब है कि विदिशा में बच्चा गिरने के बाद हादसों का दौर शुरू हुआ था। बच्चे को बचाने पहुंची भीड़ में से 30 ज्यादा लोग कुएं की मुंडेर धंसने पर नीचे गिर गए थे। इसके बाद एक ट्रैक्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में गिर गई थी। अभी भी मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3B9QC3w
via IFTTT