Top Story

ठाकुर! आंखें मत दिखाओ... बहस के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया ने मंत्री अरविंद भदौरिया को कहा

भोपाल शिवराज सरकार में शामिल मंत्रियों के बीच बहस की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को उपचुनाव को लेकर होने वाली बैठक से पहले खेल () और मंत्री अरविंद भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria Latest news) के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है। दोनों में बहस इतनी तेज होने लगी कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पूरे मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है। हालांकि सीएम शिवराज के पहुंचने से पहले मामला ठंडा हो गया। दरअसल, बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिले के प्रभारी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार विवाद की शुरुआत वन मंत्री विजय शाह के पहनावे को लेकर हुई थी। शाह इस तरीके से कुर्ता पायजमा पहना था कि पीछे बैंठी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हो गईं। दैनिक भास्कर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यशोधरा राजे सिंधिया को यह तरीका पसंद नहीं आया। उन्होंने वन मंत्री से कहा कि ये क्या तरीका है। आपके पीछे महिलाएं बैठी हैं। मंत्री उषा ठाकुर भी बैठी हैं। उन्होंने जी-जी कहकर मामले को वहीं दफन कर दिया और कुर्ता को ठीक कर लिया। यशोधरा राजे सिंधिया की बात पर मंत्री अरविंद भदौरिया बीच में टपक पड़े। उन्होंने कहा कि विजय जी आप देखा करो, वो महाराजा हैं और आप राजा हैं। भड़क गईं यशोधरा इस बात पर यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री अरविंद भदौरिया पर भड़क गईं। आपको बीच में बोलने की आदत हो गई है। आप रेत के मसले पर भी बोल पड़े थे। भदौरिया ने भी उसी लहजे में जवाब दिया और कहा कि आप मुझे बोलने से नहीं रोक सकती हैं। अपनी बात को मैं रखूंगा। आप सीएम नहीं हैं। इसे लेकर यशोधरा राजे सिंधिया का पारा और चढ़ गया। उन्होंने कहा कि ठाकुर! आंख मत दिखाओ, तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। भदौरिया ने भी कहा कि मैं सिर्फ अपनी बात रख रहा हूं, ये मेरा अधिकार है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों को शांत करवाया। कहा कि यह सब ठीक नहीं लगता है। उसके बाद बैठक की शुरुआत हो गई। प्रद्युमन सिंह तोमर से भी हुई है बहस दरअसल, कुछ दिन पहले ही प्रजेंटेशन के दौरान उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ भी खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की बहस हुई थी। इस दौरान दोनों तीखी बहस हुई थी। उसके बाद प्रद्युमन सिंह तोमर ने माफी मांगी थी। हालांकि बाहर आकर दोनों ने इस मसले पर कोई बात नहीं की थी।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3ecH1iE
via IFTTT