Top Story

दिग्विजय सिंह ने बता दिए एमपी में बीजेपी के दो सीएम उम्मीदवारों के नाम, दोनों चौंकाने वाले

भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इन दिनों एमपी में सीएम (Digvijay Singh Announce BJP New CM Name) बदलने की चर्चा छेड़ दी है। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि एमपी में सीएम बदले जा सकते हैं। लोगों से संभावित नामों के बारे में पूछा था। साथ ही कहा था कि अगर आप लोगों नहीं बताएंगे तो मैं कल (सोमवार को) बता दूंगा। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में आज दो नामों का जिक्र किया है, दोनों चौंकाने वाले हैं। दिग्विजय सिंह सोमवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि अब एमपी बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। उसके बात उन्होंने लिखा है कि मामू का जाना तय। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम बदलने की चर्चा एक दिन पहले ही छेड़ी है। साथ ही वह दावा कर रहे हैं कि एमपी के सीएम बदले जा सकते हैं। रविवार को उन्होंने यह चर्चा छेड़ी थी और सोमवार को संभावित दावेदारों के नाम बता दिए हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह के बयानों पर बीजेपी नेताओं की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, सीएम शिवराज ने एक दिन पहले ही कहा था कि मैं दिग्विजय सिंह की बातों पर टिप्पणी नहीं करता हूं। उसके बाद मुक्सकुराते हुए शिवराज सिंह चौहान निकल गए थे। यह चर्चा एक महीने पहले ही उठी थी। उस समय बीजेपी के दिग्गजों ने कहा था कि एमपी में नेता शिवराज सिंह चौहान ही होंगे।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/36Ou9v7
via IFTTT