Top Story

Vidisha Accident Live News : जर्जर कुएं की बार-बार शिकायत, सरपंच-अधिकारी करते रहे अनदेखी और हो गया ये बड़ा हादसा

विदिशा जिले के गंजबसौदा के लाल पठार गांव में बड़ा हादसा हुआ है। कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, 11 लोग अभी भी लापता हैं, इसकी सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लाल पठार गांव के जिस कुएं में हादसा हुआ है, वह काफी पुराना है। कुएं की दीवारें जर्जर हो गई थीं। गांव के लोग यहां पानी के लिए जाते हैं। कुएं में गिरा बच्चा भी यहां से पानी लेने ही गया था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद गांव की महिलाएं ने कहा कि कुएं की दीवार जर्जर है। इससे पहले भी यहां कई बार हादसे हुए हैं। हम लोगों ने कुएं की मरम्मत करवाने के लिए कई बार सरपंच और स्थानीय अधिकारियों को कहा। मगर किसी ने नहीं सुनी और कार्रवाई नहीं की। अगर कुआं ठीक हो जाता तो हमारे गांव में आज इतना बड़ा हदसा नहीं होता। गांव में पानी की किल्लत लाल पठार गांव में आज भी पानी की किल्लत है। महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी की समस्या करीब 10 सालों से है लेकिन किसी नेता ने इसकी सुनवाई है। गांव के लोग पानी निकालने के लिए कुएं के पास ही जाते हैं। कुएं की गहराई 60 से 70 फीट है। इसमें 25 फीट तक पानी है। कुएं की मुंडेर जर्जर है। पैर फिसलने और दीवार गिरने से लोग लगातार कुएं में गिरते हैं। रेस्क्यू में भी देरी ग्रामीणों का आरोप है कि रेस्क्यू ऑपरेशन भी देर से शुरू हुई है। ग्रामीण और पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकारी फोन ही नहीं उठा रहे थे। भोपाल से टीम पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी आई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर अभियान शुरू हो जाता तो इतनी संख्या में लोगों की जान नहीं जाती। सीएम ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3kpr5O4
via IFTTT