हाथों में तिरंगा, भांगड़ा और आंसू...पीढ़ियों को इस पल का बेसब्री से था इंतजार, देखिए
भारतीय हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचा है। जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। ओलिंपिक में 41 साल बाद कांस्य जीतने की खुशी खिलाड़ियों के परिजन, रिश्तेदारों और दोस्तों में भी देखने को मिली। भांगड़ा करने के साथ ही मिठाई बांटकर खुशी के इस मौके को कैसे सेलिब्रेट किया गया, देखिए तस्वीरों में....भारतीय हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचा है। जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। ओलिंपिक में 41 साल बाद कांस्य जीतने की खुशी खिलाड़ियों के परिजन, रिश्तेदारों और दोस्तों में भी देखने को मिली। भांगड़ा करने के साथ ही मिठाई बांटकर खुशी के इस मौके को सेलिब्रेट किया गया।

भारतीय हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचा है। जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। ओलिंपिक में 41 साल बाद कांस्य जीतने की खुशी खिलाड़ियों के परिजन, रिश्तेदारों और दोस्तों में भी देखने को मिली। भांगड़ा करने के साथ ही मिठाई बांटकर खुशी के इस मौके को कैसे सेलिब्रेट किया गया, देखिए तस्वीरों में....
हॉकी टीम ने ओलिंपिक में जीता मेडल...घर में शुरू हुआ जश्न

भारत ने रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के घरों में जश्न का दौर शुरू हो गया।
खुशी नहीं रोक पाए गुरजंत सिंह के परिजन

पंजाब के अमृतसर में हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह के परिजन खुशी के इस मौके पर अपनी खुशियां नहीं रोक पाए। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने का दौर शुरू हो गया।
मां के चेहरे पर खुशी और आंखों में आंसू

गुरजंत सिंह की मां सुखजिंदर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। सेलिब्रेट करते वक्त उनके चेहरे पर खुशी थी तो वहीं आंखों में आंसू भी छलक आ रहे थे।
#WATCH | Punjab: Hockey player Mandeep Singh's family in Jalandhar celebrate after Team India clinched #Bronze meda… https://t.co/dTN60qRI1A
— ANI (@ANI) 1628137588000
हाथों में तिरंगा ले भांगड़ा करने लगे पिता
गुरजंत के पिता बलदेव सिंह ने जमकर खुशियों का इजहार किया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वह भांगड़ा करने लगे। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों के साथ दोस्तों ने भी उनका साथ दिया।
जालंधर में मनदीप सिंह के घर भी जश्न का माहौल

जालंधर में मनदीप सिंह के परिवार में भी कांस्य पदक जीतने के साथ जश्न शुरू हो गया। घर के सदस्यों ने जीत की खुशी में नाचना शुरू कर दिया। मनदीप के पिता रविंदर सिंह ने कहा कि भारत की इस सफलता पर वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विजयी टीम का हिस्सा बेटा...घर में खुशियों की बहार

अमृतसर से 28 किलोमीटर दूर क्लेहारा गांव में गुरजंत सिंह की बहन गुरप्रीत कौर ने मां और पिता को मिठाइयां खिलाई। बेटे के विजयी टीम का हिस्सा होने पर सभी को गर्व है।
from https://ift.tt/3luqw69 https://ift.tt/2EvLuLS