Top Story

पश्चिम बंगाल में बाढ़... पीएम मोदी ने की ममता से बात, दिलाया हर मुमकिन मदद का भरोसा

कोलकाता पश्चिम बंगाल इस समय बाढ़ से जूझ रहा है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्‍य की सीएम ममता बनर्जी से बात कर राज्य में आई बाढ़ की जानकारी ली और उन्‍हें मदद का आश्‍वासन दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट करके इसके बारे में बताया है। बंगाल के कुछ हिस्‍सों में बांधों से पानी छोड़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस पर पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्‍वासन दिया।' प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा की कामना भी की। भारी बारिश के चलते दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के छह जिलों में आई बाढ़ की वजह से लगभग 2.5 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। मकान गिरने और बिजली का करंट लगने की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से हावड़ा और हुगली के साथ ही पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले भी प्रभावित हुए हैं।


from https://ift.tt/3A68XNG https://ift.tt/2EvLuLS