एमपी में करोड़पति निकला स्वास्थ्य विभाग का बाबू, तीन आलीशान मकान मिले
बालाघाट जिले के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू अब्दुल कादर रजा के घर बुधवार की सुबह जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम छापेमारी की है। बाबू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के गोपनीय शिकायत पर छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति मिलने का अनुमान है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लोकायुक्त की टीम ने देर शाम तक कार्रवाई की है। ज्यादातर संपत्ति आरोपी की पत्नी के नाम पर है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को गोपनीय सुचना प्राप्त हुई थी कि सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अब्दुल कादर रजा जो कि वार्ड नंबर-3 गौस नगर निवासी है। इन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार की सुबह घर पर छापेमारी की है। लोकायुक्त की जांच में कुछ प्रॉपर्टी के पेपर, 17 बीमा पॉलिसी, तीन मकान, सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामग्रियां पाई गई है। इसके अलावा बैक अकाउंटों की भी जांच लोकायुक्त पुलिस करेगी। फिलहाल उसके पास से मिले दस्तावेजों के मुताबिक तकरीबन एक करोड़ के संपत्ति का पता चला है जो बाबू के अलावा उनकी पत्नी और परिजनों के नाम से है। बैंक अकाउंट से और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अब्दुल कादर रजा स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड तीन लिपिक पद पर पदस्थ है। उसने अभी तक 28 साल की है। लोकायुक्त के अनुसार इसके पास बचत के अधिकतम 30 लाख रुपये होने चाहिए। यह 1993 में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हुआ था। मगर इसके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3lF2wNs
via IFTTT