Top Story

Indore Case : इंदौर पुलिस ने देर रात चूड़ी वाले को किया गिरफ्तार, छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

इंदौर इंदौर पुलिस (Indore Police Arrest Tasleem) ने देर रात चूड़ी वाले तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। बीते रविवार को एक कॉलोनी में चूड़ी बेचने (Bangle Seller Tasleem) के दौरान कुछ लोगों ने तस्लीम की पिटाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था। इसके बाद एक छठी क्लास की छात्रा के परिजनों ने तस्लीम पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार की रात इंदौर पुलिस ने इस मामले में तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में उसकी पेशी की जाएगी। इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही तस्लीम से भी पुलिस पूछताछ करेगी। तस्लीम के खिलाफ पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि चूड़ी पहनाने के लिए दौरान उसने गलत तरीके से छुआ है। पूरा मामला इंदौर के गीता कॉलोनी का है। आरोप है कि छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद ही तस्लीम की पिटाई हुई थी। कॉलोनी के लोग बेरहमी के साथ उसकी पिटाई कर रहे थे। साथ ही गाली गलौज भी कर रहे थे। साथ ही उसके सामान और रुपये भी लूट लिए थे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव किया था। पुलिस ने तस्लीम की पिटाई मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कांग्रेस ने तस्लीम की पिटाई को लेकर सवाल उठाए थे। पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद ओवैसी ने शिवराज सरकार की नियत पर सवाल खड़ा किया था। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने तस्लीम के लिए पैसे और मोबाइल फोन भिजवाए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि तस्लीम की गिरफ्तारी से इस मामले में और उबाल आएगा।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3mwkiTC
via IFTTT