Top Story

अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने दूसरी को दो बच्चों के साथ कुएं में धकेला, मां की जान बची लेकिन मासूमों की लाश ही निकली

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल में पति से अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने गांव में ही रहने वाली एक अन्य महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेल दिया। कुए में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। कुएं में गिरी महिला की जान आसपास के लोगों ने बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला को शक था कि उसके पति के संबंध संगीता से हैं जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला को घायल हालत में चिचोली अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हेगांव में मंगलवार शाम की है। इसी गांव की निवासी महिला संगीता मंगलवार शाम को बाजार के लिए निकली थी। बाजार से वापस आ रही थी, तब उसकी मुलाकात गांव की ही एक अन्य महिला पिंकी से हुई। पिंकी गांव के ही पास मक्का बाड़ी में पहले से ही घात लगा कर बैठी थी। पिंकी ने पहले संगीता से झगड़ा किया और उसे कुएं में धकेल दिया। संगीता की गोद में उसकी डेढ़ साल की बेटी थी। वह भी साथ में कुएं में गिर गई। पिंकी यहीं नहीं रुकी। उसने संगीता के 4 वर्षीय बच्चे को भी कुएं में धकेल दिया। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बच्चों की मां संगीता कुएं में पेड़ से अटक गई, जिसके कारण उसकी जान बच गई। पिंकी ने यह देखा तो ऊपर से पत्थरों से मारने लगी, जिससे संगीता के सिर में चोट आई। घटना को अंजाम देने के बाद पिंकी मौके से फरार हो गई। इधर कुएं के अंदर पेड़ में अटकी संगीता ने आवाज लगाई तो आसपास के लोगों ने सुना। कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और संगीता को निकाल लिया। इसके बाद दोनों बच्चों को भी कुएं से निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2X0UOmT
via IFTTT