Top Story

बांधवगढ़ में ‘अनारकली’ ने दिया एक नन्हे हाथी को जन्म, आठवीं बार बनी मां


उमरिया: बांधवगढ़ की हथिनी अनारकली ने एक नन्हे मादा हाथी को जन्म दिया है। अनारकली को प्रसव ताला हाथी कैंप में चरण गंगा नदी के किनारे हुआ है। हाथी के प्रसव के दौरान बांधवगढ़ के डॉक्टर नितिन गुप्ता मौके पर पहुंच गए थे। इससे पहले बांधवगढ़ के महावत मौजूद थे। डॉ नितिन गुप्ता ने बताया कि हथिनी अनारकली और उसका बधाा पूरी तरह से स्वस्थ है।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में गांधी जयंती के दिन अनारकली हाथिनी ने मादा हाथिनी को जन्म जन्म देकर इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। पार्क प्रबंधन ने बताया कि अनारकली हाथिनी ने आठवीं बार बधो को जन्म दिया है। अनारकली ने आठ बधाों को जन्म दिया जिसमें से चार सलामत हैं जबकि चार की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रसव के बाद पार्क प्रबंधन ने अनारकली और उसके बधो को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की है। कई लोगों को हथिनी और उसके बधो को देखभाल के लिए लगाया गया है।

अनारकली हाथिनी को वर्ष 1978-79 में सोनपुर मेला बिहार से क्रय करके बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन द्वारा लाया गया था। तब से अनारकली बांधवगढ़ गश्ती दल में शामिल है। अनारकली ने कई जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। जंगल में रहते हुए अनारकली ने बांधवगढ़ के कई बाघों को भटकने के बाद सही स्थान पर पहुंचाया है।

सभी गौतम की संतानें

अनारकली के आठों बधाों का पिता गौतम हाथी है जो 75 वर्ष की उम्र के आसपास होने के बावजूद आज भी पूरी तरह से स्वस्थ है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि जैसे अनारकली का बांधवगढ़ आगमन हुआ है, तभी से वह गौतम के साथ रही है। बताया गया है कि अनारकली की उम्र लगभग 57 वर्ष के आसपास है। पिछले दिनों जब हाथी कैंप लगा था, तब अनारकली का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था और उसे पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया था।

The post बांधवगढ़ में ‘अनारकली’ ने दिया एक नन्हे हाथी को जन्म, आठवीं बार बनी मां appeared first on मध्यप्रदेश टाइम्स - मध्यप्रदेश का सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज पोर्टल.