Indore Airport: बुधवार को जाने वाली एयर इंडिया की दुबई उड़ान में फिर भर गई सीटें

Indore Airport: इंदौर को दुबई से जोड़ने वाली एयर इंडिया की सीधी उड़ान में सीटें मिलना मुश्किल होता जा रहा है। बुधवार को जाने वाली इस साप्ताहिक उड़ान में सभी सीटें बुक हो गई है। केवल इस माह के अंत में 27 अक्टूबर को जाने वाली उड़ान में 23 हजार रुपये में महज कुछ सीटें उपलब्ध है। शेष बुधवार को जाने वाली उड़ानों की सीटें बुक हो गई है।
ट्रेवल एजेंटस के अनुसार तीन घंटे में यात्रियों को दुबई पहुंचाने वाली इस उड़ान को उम्मीद से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस बुधवार को जाने वाली उड़ान की सभी सीटें शनिवार को ही पैक हो गई थी। जिससे जिन यात्रियों को अब दुबई जाना है। उन्हें दूसरे शहरों से उड़ान पकड़ना होगी। इस 162 सीटों वाले क्षमता वाले विमान को बैंगलुरु से चलाया जा रहा है जिससे वहां के यात्री भी बैठ रहे है।
इंदौर के यात्रियों को कम सीटें मिल रही है। एजेंट के अनुसार अब तक आने वाली उड़ान में सीटें खाली रह रही थी और किराया काफी कम था। जिससे दुबई से यात्री केवल 3 घंटे में यहां पर आ सकता था। लेकिन मांग बढ़ने पर यहां पर भी किराया बढ़ गया है। लोग वहां से आ रहे है। वहीं इस उड़ान में इंदौर के यात्री तो सफर कर ही रहे इसके अतिरिक्त आसपास के जिलों के यात्री भी इस उड़ान में सफर कर रहे है। पहले इन यात्रियों को दिल्ली या मुंबई जाना होता था। इसलिए भी उड़ान में सीटें कम पड़ रही है।