Top Story

मध्य प्रदेश वक्सीनशन में वक्सीनशन का महाअभियान आज से हुआ शुरू, 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट



Bhopal: मुख्यामंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की जिन्होंने अब तक दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है,वह दूसरा और जिनका पहला डोज़ बाकी है,वे पहला डोज़ आवश्यक रूप से लगवा लें

भोपाल  प्रदेश में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए गुरुवार को एक बार फिर टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें पहली और दूसरी मिलाकर 15 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान पात्र हितग्राहियों को दूसरी डोज लगाने को लेकर है। इसके लिए छूटे हुए लोगों को जिला कंट्रोल कक्ष से फोन कर बुलाया जा रहा है। उन्हें एसएमएस भी किया जा रहा है। इसके अलावा कई जिलों में घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान भी शुरू किया गया है।

भोपाल। (नवदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए गुरुवार को एक बार फिर टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें पहली और दूसरी मिलाकर 15 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान पात्र हितग्राहियों को दूसरी डोज लगाने को लेकर है। इसके लिए छूटे हुए लोगों को जिला कंट्रोल कक्ष से फोन कर बुलाया जा रहा है। उन्हें एसएमएस भी किया जा रहा है। इसके अलावा कई जिलों में घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान भी शुरू किया गया है।

प्रदेश में 18 साल से ऊपर के पांच करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अभी तक पांच करोड़ 17 लाख लोगों को पहली और चार करोड़ 38 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। यानी लक्ष्य के मुकाबले 94 फीसद को पहली और 80 फीसद को दोनों डोज लगी हैं। गुरुवार को महाअभियान के साथ ही दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा साढ़े चार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि तय लक्ष्य के मुताबिक 26 दिसंबर तक सभी को दोनों डोज लगा दी जाएंगी। अभी जिन्हें पहली डोज लगाई जा रही है, उन्हें भी 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले टीकाकरण महाअभियानों की तरह इस बार भी टीकाकरण के लिए लोग आगे आएं और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर महाअभियान को सफल बनाएं। वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय है। हम सभी एक-दूसरे को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि प्रदेश की जनता कोविड से पूरी तरह सुरक्षित हो सके। #𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃𝟏𝟗