होली पर भांग का नशा और सिरदर्द-उल्टी से तुरंत राहत दे सकती हैं ये 5 देसी चीजें
रंगों का पर्व होली (Holi) 18 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग गले लगकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। जाहिर है इस दिन नमकीन-मिठाइयों के साथ भांग पीने का प्रचलन भी है। वास्तव में कुछ लोगों के लिए होली का मतलब नशा ही होता है। अक्सर देखा जाता है कि इस दिन लोग खूब शराब और भांग का सेवन करते हैं और उसके बाद कई-कई दिनों तक नशे में चूर रहते हैं। दरअसल शराब का नशा तो एक रात में उतर जाता है लेकिन भांग का नशा खतरनाक होता है। भांग पीने वाले बताते हैं कि कई बार नशा कई-कई दिनों तक भी नहीं उतरता है। बात सिर्फ नशे की नहीं है, कई लोगों को नशे के साथ गंभीर सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। जाहिर है ऐसा होने पर आपके होली के रंग में भंग पड़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, भांग का सेवन सेहत के लिए खतरनाक है। यह मतली, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। इसलिए भांग का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। यह शरीर में तेजी से फैलता है। चलिए जानते हैं कि आप भांग का नशा और उसके लक्षणों से किस तरह राहत पा सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0PO7pTU
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0PO7pTU
via IFTTT