Top Story

AIIMS में भर्ती लालू यादव की हालत हुई गंभीर, किडनी फेल सहित इन 8 से ज्यादा बीमारियों से हैं पीड़ित

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि उनक क्रिएटिनिन (Creatinine) लेवल 5.9 तक पहुंच गया है। क्रिएटिनिन एक अपशिष्ट उत्पाद है जो शरीर की मांसपेशियों के सामान्य टूट-फूट से आता है। खून में इसकी मात्रा बढ़ने से किडनी फेल होने जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है।तेजस्वी ने बताया कि जब लालू रांची में थे, तब उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.5 था। दिल्ली में टेस्ट होने पर यह बढ़कर 5.1 हो गया. यह 5.9 तक पहुंच गया। जब दोबारा जांच की गई तो संक्रमण बढ़ रहा है। जेल में बंद लालू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले रांची स्थित रिम्स में भर्ती कार्य गया और हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। चलिए जानते हैं कि लालू को क्या बीमारी हुई है और मौजूदा समय में उनकी क्या स्थिति है।(फोटो साभार: istock by getty images)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2UQ4Jrk
via IFTTT