Top Story

जिसका डर था वही हुआ, भारत में घुसा 10 गुना तेजी से फैलने वाला XE virus, चौथी लहर से पहले समझें इसके लक्षण

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। एशिया और यूरोप के कई देश कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) का सामना कर रहे हैं। कोरोना के कई नए वेरिएंट की वजह से नए मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। इस बीच भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा तेज फैलने वाले एक्सई वेरिएंट (XE variant) का पहला मामला मिला है। बताया जा रहा है कि यह मामला मुंबई में मिला है और बीएमसी (BMC) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि भारत ने आधिकारिक तौर पर एक्सई वेरिएंट के किसी भी पुष्ट मामले की सूचना नहीं दी है। खबर है कि एक 50 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी कॉस्ट्यूम डिजाइनर, जो फरवरी में मुंबई पहुंचा था, उसमें ओमीक्रोन एक्सई (Omicron XE) पाया गया है। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने कहा कि मुंबई में मिले एक्सई का मरीज 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से आया था। इससे पहले उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उसने कॉमिमेटी वैक्सीन की दोनों खुराक ले रखी थी और उस समय उसकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव थी जबकि 2 मार्च को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे ताज लैंड्स एंड होटल के होटल के कमरे में छोड़ दिया गया।एक्सई वेरिएंट ने दुनियाभर में पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे अब तक खोजे गए कोरोना वायरस के अन्य सभी वेरिएंट की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल माना जाता है। चलिए जानते हैं XE variant क्या है और यह चिंता का विषय क्यों है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/BexHvbZ
via IFTTT