Top Story

चौथी लहर से पहले विशेषज्ञों की चेतावनी-आंखों पर अटैक कर रहा कोरोना, ये 3 लक्षण दिखते ही टेस्ट कराएं

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) फिलहाल खत्म होते नहीं दिख रही है। जहां एक तरफ एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने तबाही मचा रखी है, वहीं भारत में कई स्कूलों में कोरोना के नए मामले मिलने से हडकंप मच गया है। कोरोना हर बार कई नए रूप में आकर तबाही मचा रहा है। चिंता की बात यह है कि इसके नए-नए रूप अपने साथ नए लक्षण भी साथ लेकर आते हैं।कोरोना वायरस की चौथी लहर (Covid 4th wave) की बात करें, तो फिलहाल कोरोना के दो वेरिएंट ओमीक्रोन बीए.2 (Omicron BA.2) और एक्सई वेरिएंट (XE variant) ने ज्यादा बुरा हाल किया हुआ है। कई देशों में इन दो वेरिएंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इनके मरीजों में कई अलग लक्षण देखे जा रहे हैं।वास्तव में कोरोना के जितने भी लक्षण सामने आ रहे हैं, वो किसी न किसी आम रोगों जैसे हैं। यही वजह है कि लोगों को इन्हें समझने में देरी हो जाती है। दूसरा, कोरोना के लक्षण सभी में नजर, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कोरोना शरीर के कई अंगों पर प्रभाव डालता है, इसमें आंख भी शामिल हैं। बेशक यह सांस की बीमारी है और यह वायरस फेफड़ों को प्रभावित करता है लेकिन कुछ लक्षण हैं, जो आपकी आंखों में नजर आ सकते हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Nu1ZhOz
via IFTTT