Top Story

खून में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगी प्रोटीन से भरपूर ये 6 चीजें

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना आजकल एक गंभीर समस्या बन गई है। यह एक मोम जैसा पदार्थ है, जो खून की नसों में जमा हो जाता है। यह दो तरह का होता है अच्छा और बुरा। अच्छा कोलेस्ट्रॉल कोशिकाओं के निर्माण और विटामिन और अन्य हार्मोन बनाने के लिए जरूरी है जबकि बुरा कोलेस्ट्रॉल शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा बढ़ने से आपको दिल के रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। वास्तव में कोलेस्ट्रॉल खून की नसों में जमकर उन्हें ब्लॉक कर सकता है जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा या थम सकता है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं, तो कोलेस्ट्रॉल आपका जोखिम और भी बढ़ जाता है।कोलेस्ट्रॉल आपके द्वारा खाई जाने वाली अन्हेल्दी चीजों के खाने और सुस्त जीवनशैली की वजह से बनता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हेल्दी चीजों के सेवन के साथ फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।(फोटो साभार: TOI)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/mGyCXTi
via IFTTT