कोरोना वायरस के लक्षणों की लिस्ट में जुड़े ये 9 नए अजीब लक्षण, चौथी लहर से पहले अच्छी तरह समझ लें
कोरोना वायरस (Coronavirus pandemic) का प्रकोप अभी कम होता नहीं दिख रहा है। यूरोप और एशिया के कई देशों को कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) का सामना करना पड़ रहा है। यह तबाही कोरोना के ओमीक्रोन सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) से मची हुई है। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट जैसे बीए1.1 (BA1.1) और एक्सई (XE) भी दस्तक दे चुके हैं, जिनमें मूल ओमीक्रोन से ज्यादा तेजी फैलने की क्षमता है। जिस तरह से कोरोना अपना फैलाव कर रहा है, उसी तरह से इसके लक्षण भी बढ़ रहे हैं।यूके हेल्थ एजेंसी एनएचएस (NHS) ने कोरोना वायरस के लक्षणों की अपनी ऑफिसियल लिस्ट में कोविड-19 के 9 नए लक्षणों (Covid-19 new symptoms) को शामिल किया है। नए लक्षणों में गले में खराश, सुस्ती और सिरदर्द शामिल हैं। एनएचएस ने कहा है कि उसने बुखार, एक नई तरह की लगातार खांसी हों और स्वाद या गंध में कमी महसूस होना तीन अन्य लक्षणों को भी अपनी आधिकारिक सूची में शामिल किया है।एजेंसी का मानना है कि कोरोना वायरस के लक्षणों की सूची का विस्तार करने से लोगों को यह समझने में मदद मिल सकती है क्या उन्हें वाकई कोरोना के लक्षण हैं। इससे उन्हें संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच आपको इन लक्षणों की जानकारी होनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि कोरोना वायरस के नए लक्षण क्या-क्या हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/tLZyMsT
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/tLZyMsT
via IFTTT