पशुओं का चारा समझे जाने वाली यह चीज है प्रोटीन-कैल्शियम का खजाना, हड्डी-मांस को बना देगी तगड़ा
दाल और फलियां स्वास्थ्य के लिए हर तरह से फायदेमंद होती हैं। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। नियमित दाल के सेवन से जीवनशैली से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसी ही एक जबरदस्त दाल है लोबिया (Black eyed peas), जो सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी है।अगर दाल की बात करें, तो अक्सर लोग केवल मसूर, मूंग या अरहर जैसी दालों का सेवन अधिक करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लोबिया भी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। कमाल की बात यह है कि लोग इसे पशुओं का चारा समझकर खाने में शामिल नहीं करते हैं। वेबएमडी के अनुसार, आधा कप पके हुए लोबिया में कैलोरी-99, प्रोटीन-7 ग्राम, फैट-0 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट-18 ग्राम, फाइबर-6 ग्राम, प्रोटीन-8 ग्राम और कैल्शियम- 42.55 मिलीग्राम पाया जाता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा यह फाइबर अधिक प्रदान करती है, जिस वजह से यह वजन घटाने और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/fTCAFVl
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/fTCAFVl
via IFTTT