Top Story

कोरोना के बाद यह अजीब तरह का बुखार बनेगा महामारी? जानिए WHO ने क्या कहा, अभी से समझें इसके 4 लक्षण

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने तबाही मचा रखी है। बेशक भारत में कोरोना के हालत ज्यादा बुरे नहीं है लेकिन स्कूल के कुछ बच्चों में कोरोना के नए मामले मिलने से चिंता जरूर पैदा हुई है। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक अजीब तरह के बुखार रिफ्ट वैली फीवर (Rift Valley Fever) के बारे में खोज की है कि यह कैसे शरीर को संक्रमित करता है।कश्मीर के एक वायरोलॉजिस्ट डॉ सफदर गनी और उनके सहयोगियों ने मानव कोशिकाओं में रिफ्ट वैली फीवर (RVF) वायरस के बारे में पता लगाया है कि उएह कैसे फैलता है। यह वायरस पालतू जानवरों के बीच मच्छरों द्वारा फैलता है, जो बाद में इसे लोगों तक पहुंचाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने आशंका जताई है कि यह महामारी का कारण बन सकता है।बताया जा रहा है कि वैसे तो जानवरों में फैलने वाली बीमारी है लेकिन इसके कुछ मामले इंसानों में भी पाए गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने इस बीमारी को उस लिस्ट में रखा है, जो भविष्य में महामारी का कारण बन सकती हैं। चलिए जानते हैं यह बीमारी क्या है और इससे मानव जाती को कितना खतरा हो सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/RQFZgr4
via IFTTT