Top Story

101 Kg के इंसान ने एक साल के अंदर घटाया 25 किलो वजन, अब बन गया मैराथन रनर

फिटनेस हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसके प्रति जरा सी लापरवाही न केवल आपका वजन बढ़ा सकती है, बल्कि आपको एक सुस्त और नीरस व्यक्ति की उपाधी भी दे सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं 48 साल के अंचल द्विवेदी। अंचल द्धिवेदी कॉलेज के दिनों में एक मजेदार और स्पोर्टी व्यक्ति थे। उन्हें नए लोगों से मिलना और बातचीत करना बेहद पसंद था। लेकिन कुछ कारणों से उनका वजन बढ़कर 101 किलो हो गया था। इससे न केवल उन्होंने अपनी सामाजिक क्षमताओं में कमी देखी बल्कि शारीरिक बनावट के मामले में भी खुद में बदलाव महसूस किया।उन्हें ऐसा लगता था मानो यह उनका शरीर नहीं है। तभी उन्होंने फिटनेस को पटरी पर लाने के लिए जिम जॉइन की। एक महीने तक रैगुलर जिम सेशन के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें हाफ मैरेथन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और तब से लेकर अब तक वह कई मैराथॉन में हिस्सा ले चुके हैं। कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने मात्र 1 साल में 25 किलो वजन घटा लिया। आइए जानते हैं अंचल द्विवेदी की वेटलॉस जर्नी के बारे में। नाम- अंचल द्विवेदीउम्र- 48 वर्षव्यवसाय- रियल एस्टेट इन्वेस्टर सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया वजन-101 किलोकम किया हुआ वजन- 25 किलोवजन कम करने में लगने वाला समय- 1 साल(Image Credit: TOI)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/yu7f3Yt
via IFTTT