Top Story

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Nmami Agarwal की सलाह-किचन की ये 3 चीजें हड्डियों को बना देंगी मजबूत

शरीर के सभी अंगों की तरह हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस मामले में बहुत लोग लापरवाही कर जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। ध्यान रहे कि हड्डियां शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं। आपका पूरा शरीर हड्डियों पर टिका होता है। हड्डियों में कमजोरी या कोई भी स्वास्थ्य समस्या आपके पूरे शरीर को अपाहिज बना सकती है। आजकल खराब खान-पान, सुस्त जीवनशैली या पर्याप्त आराम, एक्सरसाइज नहीं करना या पर्याप्त आराम नहीं मिलने जैसे कारणों की वजह से हड्डियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। बहुत से लोग जवानी में ही हड्डियों में कमजोरी की शिकायत करते हैं या थोड़ा सा काम करके थकान या जोड़ों में दर्द महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी हड्डियों से जुड़े किसी विकार से पीड़ित हैं, तो इसका बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। कैल्शियम ऐसा तत्व है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। यही वजह है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट्स खाने में कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रही हैं, जो कैल्शियम का तगड़ा स्रोत हैं और यह चीजें आपको अपने किचन में आराम से मिल सकती हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/1BVYlW9
via IFTTT