Top Story

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी ने व्हील चेयर पर किया yoga, ये आसन आपके लिए भी है फायदेमंद

शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फिट रहने वाली एक्ट्रेसेस में होती है। इंस्टाग्राम पर इनके 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। अपनी फिटनेस से सबको अपना दिवाना बनाने वाली शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज किसी से भी नहीं छूपा है। वह फिट रहने के लिए रोज योग करती हैं। आमतौर पर आप इनके फिटनेस रूटीन और योग वीडियो को सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। हाल ही में शिल्पा ने व्हील चेयर पर टूटे हुए पैर के साथ अपने योग रूटीन को करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।दरअसल, रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी का पैर टूट गया। जिसके बाद से वह 10 दिनों से व्हील चेयर पर ही घूम रही हैं। अपने हाल ही के इंस्टा पोस्ट में शिल्पा लिखती हैं कि योगा से ही होगा, पैर टूटा है हिम्मत नहीं तो चलिए कुछ स्ट्रेच और कुछ सरल लेकिन उपयोगी व्यायाम करते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/1F2Kifr
via IFTTT