Top Story

दिल की 4D तस्वीर लेने वाली टेक्नोलॉजी सिर्फ 8 मिनट में करती है हार्ट फेल का निदान

स्वस्थ्य दिल (Heart) आपके स्वस्थ्य जीवन का आधार होता है। हार्ट शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन युक्त खून को पहुंचाने का काम करती है। हार्ट फेल इसी काम में अक्षमता का नतीजा है। दिल की विफलता एक ऐसी स्थिति या लक्षणों का संग्रह है जो आपके दिल को कमजोर या कठोर कर देती है। दिल की विफलता वाले कुछ लोगों में, हृदय को शरीर के अन्य अंगों को सहारा देने के लिए पर्याप्त रक्त पंप करने में कठिनाई होती है। वहीं, अन्य लोगों में हृदय की मांसपेशियों सख्त या कड़ी हो जाती है, जो हृदय में रक्त के प्रवाह को अवरुद्ध या कम कर देता है।हार्ट फेल तीव्र (अल्पकालिक) या क्रोनिक स्थिति हो सकती है। कुछ लोगों में यह स्थिति हृदय को शरीर के अन्य अंगों को सहारा देने के लिए पर्याप्त रक्त पंप करने में के कारण होती है। वहीं, अन्य लोगों में यह मांसपेशियों के सख्त और कड़ा होना से हो सकती है, जो हृदय में रक्त के प्रवाह को अवरुद्ध या कम कर देता है। इसका निदान एमआरआई से किया जाता है। जिसमें लगभग आधा घंटा का समय लगता है। हाल ही में एक ऐसी तकनीक तैयार की गयी है जिसकी मदद से केवल 8 मिनट में हार्ट फेल से ग्रसित मरीजों का पता लगाया जा सकता है।ब्रिटेन के ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय (UAE) के शोधकर्ताओं द्वारा डिटेलेड 4 डी फ्लो इमेज तकनीक को विकसित किया गया है। इसे 8 मिनट के अंदर मरीजों में हार्ट फेल का निदान किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस तकनीक की मदद से न केवल समय रहते इस जानलेवा बीमारी का पता लगाय जा सकता है, बल्कि रोगियों को अधिक प्रभावी उपचार देना भी मुमकिन होगा।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/WeiDSCG
via IFTTT