Top Story

दिल की असली दुश्मन हैं ये 5 चीजें, इन्हें खाने से जल्दी आता है Heart Attack

दिल से जुड़े रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत दिल के रोगों की वजह से होती है। दिल से जुड़े विभिन्न रोगों की वजह से हर साल करीब 17.9 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है। दिल से जुड़े रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस यानी वर्ल्ड हार्ट डे ( World Heart Day) मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिल से जुड़े रोगों का जोखिम करने के लिए कारण, जोखिम और बचाव के तरीकों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है।दिल को स्वस्थ रखने के तरीके? फरीदाबाद स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में प्रधान सलाहकार कार्डियोलॉजी डॉक्टर कमल गुप्ता के अनुसार, दिल से जुड़े रोगों के मामले में खाने-पीने का अहम रोल है। कुछ चीजें दिल को स्वस्थ रखती हैं, तो कुछ हानिकारक साबित हो सकती हैं। एक बार अगर आपको यह पता चल जाए कि किस प्रकार का भोजन ज्‍यादा करना है और किससे बचना है, तो आप निश्चित ही अपने हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ebEdxPi
via IFTTT