मोटापे के कारण नहीं चढ़ पाता था सीढ़ी, लोग उठाते थे मजाक: 6 महीने में इस शख्स ने घटा लिया 55 kg वजन
मोटापा आज के समय की आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यह एक बीमारी है जिस पर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकती है। यह आपके खराब और गतिहीन जीवनशैली का परिणाम होती है। जिसमें सुधार करने भर से आप इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। मोटापा अपने साथ दूसरी कई बीमारियों और दैनिक जीवन की परेशानियों को भी लाता है। ऐसी ही एक कहानी है अद्रित भट्टाचार्य की जो मोटापे के वजह से हाई बीपी और अपने मनपसंद कपड़े न पहन पाने से दुखी थें। अगरतला, त्रिपुरा के रहने वाले अद्रित भट्टाचार्य 34 साल के हैं। यह एक सरकारी कर्मचारी हैं। कुछ समय पहले अद्रित का जब 129 किलो तक पहुंच था। जिसे देखकर वह चौंकने के साथ काफी निराश भी हो गए थें। वजन बढ़ने के कारण उनका शरीर कई बीमारियों से घिरने लगा था। जिसके बाद ही वह हाई बीपी के मरीज भी हो गए थें। इतना ही नहीं उन्हें अपने कपड़ों को लेकर भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। लेकिन वह समय था जब अद्रित ने ठान लिया था अब और इतने वजन का बोझ नहीं उठाएंगे। देखते ही देखते सिर्फ 6 माह में उन्होंने 55 किलो वजन कम कर लिया। यदि आप भी मोटापा से ग्रसित हैं और ऐसी परेशानियों का सामना कर रहें हैं तो अद्रित की वेट लॉस स्टोरी आपके लिए एक अच्छी सीख साबित हो सकती है।नाम- अद्रित भट्टाचार्यव्यवसाय- पब्लिक सेक्टर आयु- 34ऊंचाई- 178 सेमीशहर- अगरतला, त्रिपुराउच्चतम वजन दर्ज किया गया- 129 किग्रावजन घटाया- 55 किलोवजन कम करने में लगने वाला समय- 6 महीने(Image Credit- TOI)
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Fb7R4AU
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Fb7R4AU
via IFTTT