Top Story

एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी है पेट की हवा रिलीज करना

लोगों की भीड़ में मौजूद हों और पेट में गैस का प्रेशर बनने लगे। तब पहली कोशिश यही होती है कि किसी तरह गैस को पास होने से रोक दिया जाए। ऐसा बिलकुल ही मुमकिन न हो तो दूसरी कोशिश होती है कि गैस पास हो जाए लेकिन ये प्रक्रिया बेआवाज निपट जाए। फार्ट रोकना या रोकने की कोशिश करना आपके लिए कितना नुकसानदायी हो सकता है। ये जान लेना बहुत जरूरी है।गैस पास होना बिलकुल वैसी ही प्रक्रिया है जैसे शरीर से पसीना निकलना या यूरिन पास होना। जब नेचरल के इन कॉल्स को आप नहीं रोकते तो फिर गैस को पास होने से क्यों रोका जाए। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. रेखा राधामोनी ने फार्ट के कुछ फायदे बताए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फार्ट रोकने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में भी डॉ. ने जानकारी दी है। इस जानकारी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा भी है कि आयुर्वेद के मुताबिक फार्ट आना अच्छा है। ये सांस लेने या पसीना आने जैसी ही सामान्य प्रक्रिया है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zS3ONl1
via IFTTT