कब्ज कितनी ही पुरानी क्यों न हो, एक रात में पेट साफ कर देगा आयुर्वेद डॉ. का ये नुस्खा
कब्ज (constipation) एक गंभीर समस्या है लेकिन लोग इसे हल्के में लेते हैं। यह आपको असहज महसूस कराने से लेकर पेट दर्द तक समस्याएं पैदा कर सकता है। कब्ज का मुख्य कारण अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान है। इसका सही इलाज जरूरी है। अगर कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह आगे चलकर एक पुरानी समस्या बन सकता है, जो बवासीर एयर आंत व पेट की कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है। कब्ज का घरेलू उपचार का है? वैसे तो कब्ज के लिए मेडिकल में कई तरह की दवाएं और इलाज मौजूद हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपचार के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं। कब्ज के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार भी हैं, जिनका इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।कब्ज के कारण और लक्षण क्या हैं? उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित कपिल आयुर्वेद क्लिनिक के हेड डॉक्टर कपिल त्यागी एक ही जगह पर लंबे समय तक काम करने और बैठने और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कब्ज की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। कब्ज के लक्षणों में एक सप्ताह में तीन से कम बार मल त्याग करना, गांठदार या सख्त मल होना, मल त्याग करने के लिए तनाव, ऐसा महसूस होना जैसे आपके मलाशय में रुकावट है जो मल त्याग को रोकता है, ऐसा महसूस होना कि आप अपने मलाशय से मल को पूरी तरह से खाली नहीं कर सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/5qOUGCN
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/5qOUGCN
via IFTTT