Top Story

Congress के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लंबे समय तक रहे इस बीमारी की कैद में

Mallikarjun Kharge Congress: 19 अक्टूबर 2022 का दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) के इतिहास में दर्ज हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में करीब 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी को गैर-गांधी अध्यक्ष मिला है। 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने मजबूती के साथ भारतीय राजनीति का सफर तय किया। लेकिन इस सफर में लंबे समय तक वे एक बीमारी की कैद में रहे। बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक लंबे अरसे तक घुटने के दर्द (Knee Pain) से पीड़ित रहे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाएं घुटने में बेहद दर्द रहता था। जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी तकलीफ होती थी। नए कांग्रेस अध्यक्ष ने 2017 में एम्स से घुटने की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद उन्हें आराम मिला। इस मौके पर हम आपको घुटने में दर्द होने के कारण, लक्षण और इलाज से जुड़ी जानकारी देते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/kJMtrF9
via IFTTT