How to increase joint lubrication: घुटनों का ग्रीस बढ़ाती हैं ये 6 सब्जियां, हड्डियों की कट कट की आवाज होगी दूर
चलते-फिरते या उठते-बैठते समय हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द होना, अकड़न और उनका कठोर होना, कुछ ऐसे संकेत हैं, जो कमजोर हड्डियों और जोड़ों में चिकनाहट यानी लुब्रिकेंट कम होने की निशानी हैं। जब किसी व्यक्ति के जोड़ों में लुब्रिकेंट कम हो जाता है, तो उसे अक्सर इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।लुब्रिकेंट क्या है? हड्डियों के जोड़ों में एक द्रव होता है, जो जोड़ों को चिकनाई देने का काम करता है ताकि हड्डियां आपस में न गड़ें। इसे कार्टिलेज और सिनोवियम भी कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे जोड़ों का ग्रीस कहा जाता है, वो इसलिए क्योंकि ग्रीस किसी लोहे के पार्ट को स्मूद रखता है।जोड़ों में गंभीर दर्द या अन्य रोग पहले बुजुर्गों में देखे जाते थे लेकिन अब युवा भी इसका सामना कर रहे हैं। वास्तव में लंबे समय तक बैठे या खड़े रहना, खराब खानपान और शराब का अधिक सेवन जैसी गंदी आदतें जोड़ों को प्रभावित करती हैं। बढ़ती उम्र, चोट या बहुत अधिक वजन उठाने से आपकी कार्टिलेज टूट सकती है। इससे एक प्रतिक्रिया हो सकती है जो आपके जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है और गठिया का कारण बन सकती है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/sQ2dun1
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/sQ2dun1
via IFTTT