Top Story

Karwa Chauth से एक दिन पहले खाएं ये चीजें; व्रत में नहीं लगेगी भूख और ना आएंगे चक्कर

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भारत में महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं। यह व्रत निर्जला होता है, जिसे रखना बिल्कुल आसान नहीं है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले क्या खाना चाहिए? जिससे ना सिर्फ व्रत के दौरान लगने वाली भूख कम हो जाएगी, बल्कि पूरे दिन शरीर में एनर्जी भी रहेगी। एक्सपर्ट द्वारा बताए इन फूड्स को खाकर महिलाएं व्रत के दौरान होने वाली चक्कर, थकान और कमजोरी की समस्या को दूर रख सकती हैं।करवा चौथ का व्रत कब है और इसे करने का सही तरीका क्या है? ऐसी जानकारियां अधिकतर महिलाएं जानती हैं। लेकिन इस बारे में कम पता होता है कि करवा चौथ व्रत की तैयारी ( How to prepare for Karwa Chauth Vrat) कैसे करें? करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले भी आपको खानपान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से व्रत आसान बनने के साथ सेफ भी बन जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने करवा चौथ का व्रत रखने के फायदे (Karwa Chauth Benefits) बताते हुए कहा कि यह फास्ट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/l09LPMQ
via IFTTT