Top Story

सिजेरियन डिलीवरी से बढ़ा 78Kg वजन, लंच में ये चीज खाकर किया महिला ने 16Kg Weight loss

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में मोटापा होना बहुत सामान्य है। खासतौर पर यदि डिलीवरी नॉर्मल न हो, तो यह समस्या काफी बढ़ भी सकती है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं बच्चों के पालन पोषण में व्यस्थ्य होने के कारण अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। लेकिन नेहा गजबे ने यह गलती नहीं की।नेहा गजबे नन्नावरे 36 साल की हैं। पुणे में रहती हैं। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। जिससे उन्हें लगातार शरीर में थकान, दर्द रहने लगा था। दैनिक जीवन में रुकावट बनने वाली इन समस्याओं ने नेहा को वेट लॉस के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके 78Kg से अपना वजन 62Kg कर लिया। नाम- नेहा गजबे नन्नावरेव्यवसाय- हाउस वाइफआयु- 36शहर- पुणेउच्चतम दर्ज किया गया वजन- 78kgघटाया गया वजन- 16Kgवजन कम करने में लगा समय- 1 वर्ष(Photo Credit- TOI)

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/72JkZU6
via IFTTT