Top Story

हड्डियों को सूखा ढांचा बना देगी विटामिन-D की कमी, 4 लक्षण दिखते ही खाना शुरू करें 10 चीजें

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। विटामिन कई तरह के होते हैं और शरीर के लिए इनके अलग-अलग फायदे हैं। इनमें विटामिन डी को हड्डियों और इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए जरूरी माना जाता है। जब त्वचा धूप के संपर्क में आती है तो शरीर विटामिन डी का उत्पादन करता है। इसका मतलब यह हुआ कि रोजाना सुबह की धूप लेने से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है। अगर आप धूप नहीं ले पा रहे हैं, तो कुछ खाद्य पदार्थों (Vitamin D rich foods) का सेवन बढ़ा सकते हैं, जिनमें विटामिन डी पाया जाता है। सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है या नहीं? इसके लिए ब्लड टेस्ट किया जा सकता है लेकिन कुछ और तरीके या कहें कि संकेत और लक्षण हैं जिनके जरिए आपको पता चल सकता है कि आप विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि शरीर में विटामिन डी की कमी से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है और वो कमजोर बन सकती हैं। चलिए जानते हैं कि विटामिन डी कमी से आपको किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको विटामिन डी कमी पूरी करने के लिए क्या खाना चाहिए।

from Health News (हेल्थ न्यूज़), Weight Loss Tips, Health Tips, Fitness Tips and Ayurveda Remedies with Navbharat Times https://ift.tt/VapkjSA
via IFTTT