बेड के स्टोरेज बॉक्स में मिला महिला और बच्ची का शव, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई. दोनों के शव घर के बेड बॉक्स में छिपे मिले और एम्स में मृत घोषित किया गया. पोस्टमार्टम में गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने पड़ोसी अकाउंटेंट दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध माना है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में केस दर्ज कर टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.
from https://ift.tt/Ib5fXes आज तक
from https://ift.tt/Ib5fXes आज तक