पत्नी का कत्ल... 3 घंटे तक 1 साल के बेटे को गोद में लेकर घूमता रहा हेड कांस्टेबल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 40 वर्षीय पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी करीब 3 घंटे तक अपने 1 साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर इलाके में घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
लोहे की रॉड से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव 2011 बैच का हेड कांस्टेबल है और मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। वह वर्तमान में डालीगंज स्थित सूचना अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ कार्यालय में तैनात था और पिछले ढाई सालों से महानगर के पेपर मिल इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर हिमांशु ने रश्मि के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई।

मायके वालों ने पकड़ा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी काफी देर तक मकान मालिक के पास जाकर बैठा रहा और फिर अपने बच्चे को लेकर करीब 3 घंटे तक बाहर घूमता रहा। वापस लौटने पर वह कमरे में शव के पास ही बैठ गया। इस बीच जब रश्मि का फोन लगातार नहीं उठा, तो अनहोनी की आशंका होने पर उसका भाई सौरभ श्रीवास्तव बहन के घर पहुँचा। कमरे के अंदर दाखिल होते ही उसने देखा कि रश्मि किचन के पास खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि हिमांशु वहीं मौजूद था। मायके वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि हिमांशु शादी के बाद से ही उनकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस विभाग में होने के कारण वह हर बार बच निकलता था। इससे पहले भी उसने रश्मि का गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार को बचाने के लिए रश्मि चुपचाप सब सहती रही।

पुलिस की कार्रवाई
सेंट्रल के डीसीपी विक्रांत वीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर महानगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिवार से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।