Top Story

'चुजिंग गोल्ड': जानिए क्यों रणबीर कपूर को पसंद आई डॉ. सौरभ गाडगीळ की यह किताब


Mumbai/Bollywood: वास्तविक जीवन की कहानियों के चहेते रणबीर कपूर ने चुजिंग गोल्ड को बताया ‘दुर्लभ’, जहां असफलता सफलता से पहले का एक पड़ाव नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने की समझ को आकार देने वाली शक्ति है

मुंबई, १८ सप्टेंबर  2026: कारोबारी जगत के दिग्गजों की संघर्ष और दृढ़ता की कहानियां अक्सर हर क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करती हैं. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ गाडगीळ से उनकी आत्मकथा और पहली  पुस्तक चुजिंग गोल्ड की प्रति प्राप्त करने के बाद पुस्तक में प्रस्तुत विचारों और अनुभवों की सराहना की.

पेंग्विन रैंडम हॉउस इंडिया द्वारा देशभर में प्रकाशित चुजिंग गोल्ड में पीएनजी ज्वेलर्स की 194 वर्षों की विरासत और इसे आगे बढ़ाने वाले डॉ. सौरभ गाडगीळ की सोच और निर्णयों की कहानी प्रस्तुत की गई है. पुस्तक को लेकर हुई बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने इसकी विषयवस्तु में गहरी रुचि दिखाई. उन्होंने विरासत, जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों, कठिन निर्णयों, असफलताओं से मिली सीख और चुनौतियों से उबरने के अनुभवों को ईमानदारी से प्रस्तुत करने के लिए पुस्तक की सराहना की.  रणबीर कपूर वास्तविक जीवन की कहानियों और आत्मकथाओं को पढ़ने में विशेष रुचि रखते हैं.

पीएनजी ज्वेलर्स के सीएमडी  डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा,"चुजिंग गोल्ड लिखते समय मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं अपने अतीत को उस समझ के साथ दोबारा न लिखूं, जो मुझे आज हासिल है. मैं उस हर दौर में जो जानता था और महसूस करता था, उसकी ईमानदारी को बनाए रखना चाहता था, न कि पीछे मुड़कर देखने के बाद तैयार हुई कोई सजी-संवरी कहानी. रणबीर के साथ यह पुस्तक साझा करने का अवसर मुझे पुस्तक को लेकर अब तक की सबसे सार्थक बातचीत में से एक लगा. हम दोनों बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं, लेकिन विरासत का भार और कठिन रास्ता चुनने की असहजता ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हमने एक-दूसरे के जीवन में पहचाना. यदि यह पुस्तक किसी एक पाठक को भी अगला कठिन निर्णय थोड़ा अधिक साहस के साथ लेने के लिए प्रेरित कर सके, तो मैं मानूंगा कि इस पुस्तक ने अपना उद्देश्य पूरा कर दिया."

पुस्तक के बारे में अपने विचार साझा करते हुए रणबीर कपूर ने कहा,"मुझे आत्मकथाएं और वास्तविक जीवन की कहानियां पढ़ना पसंद है, क्योंकि अच्छी किताबें सिर्फ यह नहीं बतातीं कि किसी व्यक्ति ने क्या हासिल किया, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि उसे इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ी और उसने किन जोखिमों को उठाने का साहस किया. चुजिंग गोल्ड ने शुरू से ही मेरा ध्यान आकर्षित किया. इसका शीर्षक ही बहुत कुछ कह देता है—यह किसी एक बड़े अवसर की कहानी नहीं है, बल्कि बार-बार किए गए कठिन और सोच-समझकर लिए गए फैसलों की कहानी है, जिनमें अक्सर सुरक्षित विकल्प को छोड़कर कठिन रास्ता चुना गया. मुझे सबसे अधिक प्रभावित करने वाली बात यह लगी कि सौरभ ने असफलता को सफलता से पहले के एक छोटे से पड़ाव के रूप में नहीं, बल्कि अपनी निर्णय क्षमता और सोच को आकार देने वाले अनुभव के रूप में लिखा है. इस तरह की ईमानदारी इस तरह की किताबों में दुर्लभ है। ऐसी विरासत बनाना किसी एक क्षण में मिली दूरदृष्टि का परिणाम नहीं होता, बल्कि जब आसान विकल्प सामने मौजूद हो तब भी कठिन रास्ता चुनते रहने का अनुशासन होता है. यही सोच इस पुस्तक को पढ़ने योग्य बनाती है, चाहे आपका संबंध कारोबार की दुनिया से हो या नहीं."

चुजिंग गोल्ड बैलेंस शीट और कारोबारी उपलब्धियों से आगे बढ़कर नेतृत्व, दृढ़ता और कठिन फैसलों की एक स्पष्ट और व्यक्तिगत झलक प्रस्तुत करती है. इस संस्मरण का मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मौजूदगी में औपचारिक रूप से जश्न मनाया गया. पुस्तक पीएनजी ज्वेलर्स  के स्टोर्स, pngjewellers.com, अमेझॉन पर और देशभर के प्रमुख बुक स्टोअर्स में  उपलब्ध है. रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित, दोनों पीएनजी ज्वेलर्स के ब्रांड एंबेसडर हैं.